मध्य प्रदेश के जबलपुर से हैदराबाद जा रहे इंडिगो के एक विमान में बम रखे होने की धमकी मिलने के बाद उसे नागपुर की ओर मोड़ दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
इंडिगो ने एक बयान में कहा कि सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया और नागपुर में उतरने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया।प्रवक्ता ने कहा, ''बम होने की धमकी के कारण जबलपुर से हैदराबाद जा रही उड़ान संख्या 6ई 7308 का मार्ग बदलकर नागपुर कर दिया गया। उतरने पर, सभी यात्रियों को उतार दिया गया, और अनिवार्य सुरक्षा जांच तुरंत शुरू की गई। यात्रियों को सहायता और जलपान प्रदान किया गया।
