Mahakumbh 2025 की तैयारियां प्रयागराज में जोरों-शोरों से चल रही हैं। इस बीच एनडीआरएफ की टीम ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य महाकुंभ के दौरान किसी तरह की घटना से निपटने के लिहाज से किया गया। इस दौरान सोमवार को एनडीआरएफ की टीम ने गंगा नदी में डूब रहे 9 लोगों को भी रेस्क्यू किया।