भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर रामायण को गलत तरीके से उद्धृत करने और भगवान राम तथा सीता का ‘अपमान’ करने का आरोप लगाया।
पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने केजरीवाल को ‘अधर्मी’ करार दिया और रामायण की गलत व्याख्या करने के लिए उपवास की घोषणा की।
