अमेरिकी सीनेट ने आव्रजक हिरासत विधेयक पारित किया

 अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद सीनेट ने सोमवार को एक विधेयक पारित किया जिसके तहत संघीय प्राधिकारियों को चोरी और हिंसक अपराधों के आरोपी प्रवासियों को हिरासत में लेना होगा। यह पहला उपाय है जिसे वह कानून का रूप देंगे और इससे लाखों प्रवासियों को निर्वासित करने की उनकी योजना को और बल मिलेगा।

ट्रंप ने अवैध आप्रवासन पर व्यापक कार्रवाई को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाया हुआ है और रिपब्लिकन पार्टी के बहुमत वाली कांग्रेस इसका पालन करने के लिए तैयार है। इस योजना को कुछ डेमोक्रेट सांसदों का समर्थन भी प्राप्त है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने