बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बुधवार
की देर रात उनके घर में घुसे चोर ने हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस की टीम लगातार जांच कर रही है। वहीं अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले पर बयान दिया है। शुक्रवार को सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस को कई सुराग मिले हैं और जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि सीएम देवेंद्र फडणवीस ही गृह विभाग का भी प्रभार संभाल रहे हैं। ऐसे में उन्होंने यह बयान दिया है।
