श्रीलंका की नौसेना ने कराईकल से 13 मछुआरों को पकड़ा

 पुदुचेरी केंद्र शासित प्रदेश के कराईकल से श्रीलंकाई नौसेना ने द्वीप राष्ट्र के जल क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में 13 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुदुचेरी सरकार के शीर्ष अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सरकार मछुआरों और उनकी मशीनीकृत नौका को छुड़वाने के लिए केंद्र से हस्तक्षेप करने की मांग करेगी।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने