फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM मोदी ने जताया दुख, जानें अन्य नेताओं का भी रिएक्शन

 नई दिल्ली: मशहूर फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का सोमवार शाम 6.30 बजे निधन हो गया। उन्होंने 90 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। इस मौके पर तमाम बॉलीवुड हस्तियों और राजनेताओं ने शोक जताया है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने भी बेनेगल के निधन पर दुख जताया है। बेनेगल को 1970 और 1980 के दशक में ‘अंकुर’, ‘निशांत’ और ‘मंथन’ जैसी फिल्मों के जरिए भारतीय सिनेमा में समानांतर सिनेमा की शुरुआत करने का श्रेय दिया जाता है। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने