नई दिल्ली: आगामी गणतंत्र दिवस परेड में झांकियों के प्रदर्शन का विषय 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' है। वहीं इस बार 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर झांकियां प्रस्तुत करने के लिए 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का चयन किया गया है। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को दी। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का चयन हुआ है, उनमें- आंध्र प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, दादर नागर हवेली और दमन और दीव, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल का नाम है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, इसके अलावा, 2025 के गणतंत्र दिवस समारोह के लिए केंद्र सरकार के 11 मंत्रालयों और विभागों का भी चयन किया गया है।
गणतंत्र दिवस पर इन राज्यों और मंत्रालयों की निकलेगी झांकी, जानें क्या है इस बार की थीम
byAjay kumar Pandey
-
0