हरियाणा के कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बुधवार को 90 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है। राज्य में पांच अक्टूबर को मतदान होना है।
हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए, बाबरिया ने कहा कि सोमवार की बैठक में 34 उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी गई और बाकी के नामों को मंगलवार को अंतिम रूप दिया जाएगा।
