ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में शनिवार शाम एक तीन मंजिला इमारत ढह गई, जिसमें करीब एक दर्जन लोग मलबे में दब गए।
उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त के कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस घटना में दस लोग घायल हो गए। उन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया।
घटना शाम करीब पांच बजे की है। अधिकारियों ने बताया कि इमारत का इस्तेमाल गोदाम के रूप में किया जा रहा था।
पुलिस ने बताया कि तीन मंजिला इमारत में कुछ निर्माण कार्य चल रहा था।
वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बचाव अभियान की निगरानी के लिए मौके पर मौजूद हैं।(न्यूज इनपुट नेटवर्क 18)
