केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की भाजपा और आरएसएस को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से जोड़ने संबंधी उनकी टिप्पणी को लेकर निशाना साधा।
किशन रेड्डी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस देश और लोगों के लिए काम करते हैं।
