दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने दान स्वीकार करने के लिए संशोधित दिशानिर्देशों को मंजूरी दे दी है, जिससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निगम एवं परोपकारी लोग दान के बदले विश्वविद्यालय की संपत्तियों का नाम अपने नाम पर रखवा सकते हैं या यदि पहले से कोई नाम रखा गया है तो उसे बदलवा भी सकते हैं।
इसके अलावा दान देने वाले बदले में छात्रवृत्ति और पुरस्कार भी शुरू करवा सकते हैं।
