प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय महिला और पुरुष टीम को खो-खो विश्व कप जीतने पर रविवार को बधाई दी और कहा कि आज भारतीय खो-खो के लिए बहुत बड़ा दिन है।
भारतीय पुरुष टीम ने रविवार को यहां पहले खो-खो विश्व कप के फाइनल में नेपाल पर 54-36 की शानदार जीत दर्ज करके खिताब अपने नाम कर लिया। भारतीय पुरुष टीम की यह सफलता महिला टीम की फाइनल में नेपाल को हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम करने के बाद मिली।
