अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से ‘बहुत जल्द’ बात कर सकते हैं।
ट्रंप ने एक बार फिर यूक्रेन पर लगभग तीन साल पहले हुए रूसी आक्रमण और उसके बाद जारी संघर्ष को समाप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि अगर वह राष्ट्रपति होते तो रूस-यूक्रेन संघर्ष कभी नहीं होता।
