'पैसे ले लेना लेकिन उनको वोट मत देना', अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- बौखला गए हैं

दिल्ली में विधानसभा की तैयारियां जारी है। इस बीच अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। दरअसल उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टी वाले 1100 रुपये दे रहे हैं। पैसे ले लेना लेकिन उनको वोट नहीं देना।दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों-शोरों से हो रही है। अलग-अलग पार्टियों द्वारा अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी होने लगी है। इस बीच अरविंद केजरीवाल दिल्ली के बीके दत्त कॉलोनी में पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'दूसरी पार्टी वाले 1100 रुपये दे रहे हैं। पैसे ले लेना लेकिन उनको वोट नहीं देना। 10 सालों में इन लोगों ने कोई काम नहीं किया और आज वोट खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। ED, CBI, दिल्ली पुलिस सबके सामने हो रहा है ये सब। इनपर कार्रवाई होनी चाहिए। बता दें कि आम आदमी पार्टी का दावा है कि आज शाम तक महिला सम्मान योजना के तहत 22 लाख महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।'

भाजपा पर बरसे अरविंद केजरीवाल

सोशल मीडिया साइट एक्स पर अरविंद केजरीवाल ने लिखा, 'महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना से ये लोग बुरी तरह से बौखला गए हैं। अगले कुछ दिनों में फर्जी केस बनाकर आतिशी जी को गिरफ्तार करने का इन्होंने प्लान बनाया है। उसके पहले “आप” के सीनियर नेताओं पर रेड की जायेंगी।' उन्होंने एक के बाद एक कई पोस्ट शेयर किए। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'ये लोग हर वोटर को 1100 रुपए दे रहे हैं और कह रहे हैं कि उनकी पार्टी को वोट देना। ये आप ज़रूरतमंदों की मदद कर रहे हो या खुलेआम वोट ख़रीद रहे हो? आपके पिताजी को आज शर्म आ रही होगी आप जैसे देशद्रोही बेटे पर। ये कह रहा है कि उसके घर से कोई महिला खाली हाथ नहीं जाएगी। आज से पूरी दिल्ली की महिलाएं उसके घर जाकर पैसे ले आयें।'(PHOTO COURTESY PTI)


 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने