दिल्ली में डॉ. मनमोहन सिंह का स्मारक बनवाएगी मोदी सरकार, कांग्रेस को दी गई जानकारी- सूत्र

 देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का शुक्रवार को 92 वर्ष की उम्र में दिल्ली एम्स में निधन हो गया था। शुक्रवार को पीएम मोदी समेत देश के तमाम प्रमुख नेताओं ने मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर के दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, अब मोदी सरकार ने डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ा सम्मान देने का फैसला किया है। पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि केंद्र सरकार देश की राजधानी नई दिल्ली में डॉ. मनमोहन सिंह का स्मारक बनवाएगी। आइए जानते हैं कि इस मामले में क्या अपडेट सामने आया है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने