ईडी ने आप विधायक अमानतुल्ला खान को किया गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली वक्फ बोर्ड से संबंधित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित धन शोधन के एक मामले में सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्ला खान को गिरफ्तार कर लिया। खान को एजेंसी द्वारा दिल्ली के ओखला इलाके में सुबह करीब साढ़े छह बजे उनके आवास पर छापेमारी के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया था।अपनी गिरफ्तारी से कुछ देर पहले खान ने एक वीडियो संदेश में कहा था कि जांच एजेंसी का उद्देश्य उन्हें गिरफ्तार करना और परेशान करना है।


उन्होंने कहा, 'ईडी मुझे गिरफ्तार करने के लिए मेरे घर पहुंची है... अभी-अभी सुबह-सुबह, तानाशाह के कहने पर उनकी कठपुतली ईडी मेरे घर पहुंची है; तानाशाह मुझे और आप नेताओं को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मैं जेल जाने के लिए तैयार हूं और मुझे विश्वास है कि अदालत मुझे न्याय देगी।दिल्ली उच्च न्यायालय ने कुछ सप्ताह पहले खान के खिलाफ दिल्ली वक्फ बोर्ड मामले में जारी समन का अनुपालन नहीं करने पर निचली अदालत में लंबित कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था और खान की याचिका पर ईडी से जवाब मांगा था।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने