अबुधाबी के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान तीन दिन की भारत यात्रा पर आज शाम नई दिल्ली पहुंचे।
केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल तथा भारत और संयुक्त अरब अमीरात के वरिष्ठ अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। अबुधाबी के युवराज शेख खालिद बिन मोहम् मद बिन जायद अल नाहयान तीन दिन की भारत यात्रा पर आज शाम नई दिल्ली पहुंचे।उन्होंने कहा, 'ऐतिहासिक संबंधों में यह एक नया मील का पत्थर है। महामहिम शेख खालिद बिन जायद अल नाहयान भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट किया, "@CimGOI @piyushgoyal द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया और औपचारिक स्वागत किया गया।
अबू धाबी के क्राउन प्रिंस के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा है। उनके साथ यूएई के कई मंत्री और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी आया है।
वे कल प्रधानमंत्री नरेन् द्र मोदी से मुलाकात करेंगे और आपसी सहयोग के विभिन् न क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे। क्राउन प्रिंस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट जाएंगे।मंगलवार को शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान एक बिजनेस फोरम में भाग लेने के लिए मुंबई जाएंगे, जिसमें दोनों देशों के व्यापारिक नेता भाग लेंगे।
हाल के वर्षों में, भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी राजनीतिक, व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और संस्कृति सहित कई क्षेत्रों में गहरी हुई है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि क्राउन प्रिंस की यात्रा मजबूत भारत-यूएई द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी और नए और उभरते क्षेत्रों में साझेदारी के लिए रास्ते खोलेगी।
