मुंबई सीमा शुल्क, डीआरआई ने करीब 177 करोड़ रुपये की ड्रग्स नष्ट की

मुंबई सीमा शुल्क और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने मंगलवार को महाराष्ट्र के नवी मुंबई में जब्त की गई लगभग 177 करोड़ रुपये की 24.73 किलोग्राम ड्रग्स को नष्ट कर दिया।


अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीआईसी) की एक उच्च स्तरीय मादक पदार्थ विनाश समिति ने नवी मुंबई के तलोजा में हेरोइन, कोकीन, मारिजुआना और अन्य मादक पदार्थों को भस्म कर दिया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इस वित्त वर्ष में नशीले पदार्थों को नष्ट करने की यह पहली घटना है।


पिछले वित्तीय वर्ष में, मुंबई सीमा शुल्क जोन-1 ने 1,525 करोड़ रुपये मूल्य की 215.27 किलोग्राम ड्रग्स नष्ट की थी, जिसे डाक मूल्यांकन अनुभाग (पीएएस), सीमा शुल्क की विशेष जांच और खुफिया शाखा (एसआईआईबी) और डीआरआई द्वारा जब्त किया गया था।

ठाणे में 13.43 लाख रुपये मूल्य के एलएसडी, गांजे के साथ दो गिरफ्तार



इस बीच, एक अन्य घटना में, महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 13.43 लाख रुपये मूल्य के एलएसडी और गांजे रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे के वर्तक नगर पुलिस थाने की एक टीम ने आरोपियों को शनिवार को एक मॉल के पास से गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान स्वरूप जितेंद्र सावंत (23) और संकेत संदीप लाड (26) के रूप में हुई है।अधिकारी ने बताया कि उनकी तलाशी लेने पर दोनों के पास से कथित तौर पर 58 एलएसडी डॉट्स और 9.551 ग्राम गांजा बरामद किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने